Headlines

इंदौर में पार्षद पति से 5 घंटे तक पूछताछ:50 लाख की धमकी के मामले में बुलाया था; क्राइम ब्रांच ने स्क्रैप गोदाम पर दी दबिश




इंदौर में खजराना पुलिस ने कांग्रेस के पार्षद पति शेख अलीम से पांच घंटे तक पूछताछ की है। मामला मई 2025 में 50 लाख की धमकी का है। इसी मामले में अलीम के बेटे से भी पूछताछ की जा रही थी। हालांकि, तब मामला ठंडा पड़ गया था, लेकिन अब फिर से केस की फाइल खुली है। पिछले साल पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उसे एक नंबर से 50 लाख रुपए की धमकी के लिए फोन आ रहे है। पुलिस ने इसकी जांच की तो यह नंबर फीलिपिंस का निकला, लेकिन यह नंबर ग्रीन पार्क खजराना निवासी मिकाइल शेख के पास था। इसमें शेख पर दर्ज हुआ था और पूछताछ की गई थी। अलीम के कहने पर दी थी धमकी
मामले में आरोपी मिकाइल ने पूछताछ में बताया कि उसने शेख अलीम के कहने पर फोन लगाकर धमकाया था। तब बात सामने आई थी कि पीड़ित व्यक्ति की बेटी और अलीम के बेटे अली के बीच पुराने विवाद में रंजिश हुई थी। इसके बाद अलीम ने मिकाइल से कहा था कि वह फोन करके 50 लाख रुपए के लिए धमकी दें। इसके बाद मिकाइल ने फोन किया था। खजराना टीआई मनोज सैंधव ने कहा कि शेख अलीम से करीब 5 घंटे पूछताछ की गई है। अभी मामला जांच में है। इधर, उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। स्क्रैप गोदाम पर पहुंची क्राइम ब्रांच की दबिश, जांच जारी
इधर, इंदौर में क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को रानीपुरा इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में छापा मारा। टीम को यहां पर चोरी की गाड़ियां काट कर बेचे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम ने यहां पहुंची थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने स्क्रैप कारोबारी अल्ताफ पिता आफताब अंसारी के दौलतगंज उर्दू मैदान, रानीपुरा में दबिश दी थी। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अल्ताफ का पूर्व में एक मारपीट का एक रिकॉर्ड है। टीम को जानकारी मिली थी यहां पर चोरी की गाड़ी खरीदेने और इस स्क्रैप करने की सूचना मिली थी। यहां पर टीम ने दबिश देकर यहां स्क्रैप की गई गाड़ियों की जांच की। हालांकि अभी टीम को कुछ नहीं मिली है, लेकिन इसकी जांच जारी है। अल्ताफ पूर्व कांग्रेस पार्षद का रिश्तेदार बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *