Headlines

कटिहार में अपहरण मामले का खुलासा:तीन आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद




कटिहार नगर थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को कुलीपाड़ा रहमत कॉलोनी निवासी राहुल कुमार राय ने नगर थाना में अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर सदर-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम (SIT) का गठन किया गया। गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर अमला टोला में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मामले में संलिप्त होने के आरोप में अमला टोला निवासी हेमंत कुमार दौलानी (52), विनोदपुर निवासी रौशना कुमार (55) और सेमापुर निवासी विकास कुमार (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 904/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *