Headlines

ऊना के होटल में नशे सहित 2 युवक अरेस्ट:पुलिस ने चिट्टा-36 सिरिंज की बरामद; 2 दिन में 27.38 ग्राम चिट्टा किया रिकवर




ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलरूही स्थित एक निजी होटल में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13.12 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एसएचओ अंब विपिन शर्मा को सूचना मिली थी कि कलरूही के एक होटल के कमरे में दो युवक ठहरे हुए हैं और उनके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान बैड पर रखे पिट्ठू बैग से 13.12 ग्राम चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से सागर चौधरी (28), निवासी कुणेरन, और मुकेश कुमार (28), निवासी लोअर भंजाल, तहसील घनारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ कहां से खरीदा था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। एक दिन पहले बड़ोह में भी की थी कार्रवाई पुलिस के अनुसार, इससे एक दिन पहले बड़ोह में भी कार्रवाई की गई थी। वहां एक वाहन की तलाशी के दौरान 14.26 ग्राम चिट्टा बरामद कर प्रशांत कुमार, साहिल अवस्थी और अभिनव कोंडल को गिरफ्तार किया गया था। 2 दिन में 5 आरोपी पकड़े इस तरह दो दिनों में पुलिस ने 27.38 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर 5 आरोपियों को पकड़ा है। अब जांच का फोकस नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *