Headlines

सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र के युवक की मौत के मामले में कार चला रहे दोस्त पर केस दर्ज



खंडवा| महाराष्ट्र से दो दोस्त कार से खंडवा की ओर आ रहे थे। गुड़ीखेड़ा स्थित शनि मंदिर के पास कार ​पेड़ से टकरा गई थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में पिपलोद पुलिस ने कार चला रहे मृतक के साथी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार 1 अगस्त को धारणी निवासी प्रबल पिता दिनेश धारवाल (24) व वहीं रहने वाला उसका साथी तुषार पिता महेंद्र सिंह कार लेकर दर्शन करने ओंकारेश्वर तरफ आ रहे थे। तुषार कार चला रहा था। पिपलोद रोड पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें प्रबल की मौत हो गई। जांच में पाया गया कि प्रबल लापरवाही पूर्वक कार चला रहा था जिससे यह दुर्घटना हुई। तुषार की लापरवाही से ही प्रबल की मौत हुई है। इसीलिए तुषार के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *