भास्कर न्यूज| चरचा शराब के नशे में बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने जांच के दौरान युवक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। मेडिकल व ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि होने के बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया। युवक पर 10,000 रुपए का चालान किया है। नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है, चर्चा क्षेत्र में आए दिन नशे के आदि युवाओं द्वारा कई गंभीर दुर्घटनाएं की जा चुकी हैं, जिसमें कुछ व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए स्थानीय चरचा पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं।
Source link
नशे में चलाई बाइक 10 हजार का चालान
