Headlines

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, आज भी बारिश का अलर्ट:बिजली गिरने की चेतावनी, पिछले 24 घंटे में बलरामपुर में 11 सेमी तक बरसा पानी




छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर और बीजापुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 7% कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर ओडिशा के ऊपर सिस्टम बना हुआ है। इसके असर से 9 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। शनिवार शाम रायपुर में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बलरामपुर के कुसमी में 110 MM बारिश पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बलरामपुर जिले के कुसमी में 110 MM दर्ज की गई। दौरा कोचली में 90 MM, भोपालपट्टनम और बलरामपुर में 70-70MM, बरमकेला में 60 MM बारिश हुई। रामानुजगंज, कुकदूर, लटोरी, जशपुरनगर, नया बरादवार, चांपा, सरिया, लखनपुर, शिवरीनारायण, सन्ना और पेंड्रा में 50-50 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य इलाकों में 30 से 40 MM तक बारिश हुई। रायपुर में आज भी बारिश के आसार राजधानी रायपुर में 9 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ। अगले 2 दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष रूप से बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *