![]()
मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शनिवार शाम मोबाइल फोन न मिलने से नाराज एक 11 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची को लगातार मोबाइल चलाने की आदत थी। शनिवार शाम को उसकी मां और नानी ने उसे मोबाइल चलाने से रोका। उन्होंने बच्ची को डांटा और उससे फोन वापस ले लिया। इससे बच्ची नाराज हो गई और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद दोनों महिलाएं रात का खाना बनाने के लिए रसोई में चली गईं। जब भोजन तैयार हो गया और बच्ची को खाने के लिए बुलाया गया, तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर मां ने कमरे में जाकर देखा, तो बच्ची खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल से फंदे पर लटकी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों और पड़ोसियों द्वारा बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के पिता चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा सदमा है।
Source link
मंडी में 11 वर्षीय बच्ची ने लगाया फंदा:मोबाइल नहीं मिलने से नाराज थी, मां की चीखें सुनकर पहुंचे पड़ोसी
