Headlines

टोटो में छिपाकर लाई 33 लीटर शराब बरामद:कटिहार में लालबाग चौक से तस्कर गिरफ्तार, बंगाल से लेकर आया था खेप




कटिहार में मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा किया है। टीम ने पश्चिम बंगाल से टोटो में छिपाकर बिहार लाई जा रही लगभग 33 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल के हरिश्चंद्रपुर निवासी सुजीत दास के रूप में हुई है। सुजीत दास टोटो चलाता है और वह शराब की यह खेप कटिहार में किसी व्यक्ति को पहुंचाने के लिए आ रहा था। टोटो की तलाश में मिली शराब बरामद मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक टोटो के माध्यम से शराब की बड़ी खेप कटिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम सक्रिय हो गई और संदिग्ध टोटो की तलाश शुरू कर दी। टीम ने टोटो की गतिविधियों पर नज़र रखते हुए उसका पीछा किया। जब तस्कर बंगाल से शराब लेकर कटिहार की ओर आ रहा था, तभी मद्य निषेध विभाग की टीम ने लालबाग चौक के पास उसे रोक लिया। टोटो की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 33 लीटर विदेशी शराब मिली। शराब बरामद होने के बाद टोटो चालक सुजीत दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। विभाग की टीम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कटिहार में किसे सप्लाई की जानी थी और इस तस्करी में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *