![]()
हिसार पुलिस की बरवाला CIA स्टाफ ने अवैध हथियार तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल और एक मोबाइल बरामद किया है। CIA स्टाफ के अनुसार थाना बरवाला में दर्ज केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को फ्लाईओवर के पास जाणी-गंगन रोड से काबू किया। आरोपी की पहचान सतबीर उर्फ शिट्टू पुत्र राजेंद्र निवासी गांव बड़नपुर, जिला जींद के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला। अवैध हथियार बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना बरवाला में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में हथियार देने वाले का नाम सामने आया पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उक्त पिस्तौल उसे मोनू पुत्र महेंद्र निवासी बधावड़ा, जिला हिसार से ली थी। पुलिस अब हथियार के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। मामले में आगामी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी बोले- पुलिस कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने, खरीदने-बेचने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हिसार में अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल भी बरामद; कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
