![]()
किशनगंज में एक मां को अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपए में बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पकड़ा। महिला थाना की एसआई सिमरन भारती के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। यह घटना 9 जनवरी की है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी आरोपी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा 2 लाख रुपए में किया था। मोतिहारी जिले के ढाका थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी 25 वर्षीय अमित राय ने अपने साथियों की मदद से पीड़िता बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। हत्या की धमकी देकर किया रेप अमित राय ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और हत्या की धमकी देकर कथित तौर पर लगातार रेप किया। एक दिन मौका पाकर पीड़िता बच्ची ने अपने पिता को फोन पर पूरी घटना बताई। पिता ने तुरंत मोतिहारी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की मदद से पीड़िता को अमित राय के चंगुल से छुड़ाया गया और उसे घर वापस लाया गया। घर लौटने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंची। मां समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपी मां, अमित राय और कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआई सिमरन भारती ने बताया कि पूछताछ में महिला ने पैसे के लालच में बेटी को बेचने की बात स्वीकार की है। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद आरोपी मां को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी अमित राय और उसके अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Source link
नाबालिग बेटी को बेचने के आरोप में मां गिरफ्तार:2 लाख में युवक से की थी डील, हत्या की धमकी देकर बच्ची से किया रेप
