तस्वीर मेरठ की है। मंगलवार को बारिश के दौरान छात्राएं भीग गईं। सड़क पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मथुरा-गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों में बुधवार सुबह बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज 68 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और
.
वहीं, पश्चिम यूपी के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा पूर्वी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं।
मंगलवार की बात करें तो सुबह से लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, मुरादाबाद समेत 50 शहरों में बारिश हुई। शामली में सड़कों पर नदियों जैसा बहाव दिखा। कारें और बाइकें बहने लगीं। बच्चे सड़क पर तैरते दिखे।
मथुरा के वृंदावन में भी सड़क पर नदियों जैसा बहाव दिखा। अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया। वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बहा। तेज हवा के चलते नाविकों ने नावों का संचालन बंद कर दिया है। हापुड़ में बाजार में जलभराव हो गया। पानी दुकानों में घुस गया। कारोबारी स्टूल पर बैठकर खुद को बचाते दिखे।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा सोनभद्र में 31 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 10.5 मिमी से 195 प्रतिशत ज्यादा है। 1 जून से अब तक 78 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि 142.7 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। अब तक 45 प्रतिशत बारिश कम हुई है।
मंगलवार की बारिश की 7 तस्वीरें देखिए-

मेरठ में बारिश के बीच उछलकूद करते बच्चे।

मंगलवार सुबह बारिश के चलते वाराणसी में सीढ़ियों से झरने की तरह पानी बहा। पर्यटकों ने वहां खड़े होकर रील बनाई।

मथुरा के वृंदावन में सड़क पर नदियों जैसा बहाव दिखा। दुकानदार अपने सामानों को बचाते नजर आए।

शामली में सड़कों पर इतना तेज बहाव था कि कारें और बाइकें बहने लगीं।

अमरोहा में एक घंटे की बारिश से दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पानी भर गया।

हापुड़ में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। कारोबारी स्टूल पर बैठकर खुद को बचाते दिखे।

सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर से गुजरने वाली शाकंभरी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया।
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र बना था, जो उत्तरी ओडिशा तट को पार करते हुए दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास केंद्रित है। इसके असर से यूपी में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।



यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
