Headlines

जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप:बातचीत के दौरान की दोस्ती; मिलने के बहाने किया किडनैप




जयपुर में पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को किडनैप कर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। इसमें बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग से दोस्ती गांठ ली। मिलने के बहाने बुलाकर किडनैप कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में वांटेड आरोपी पड़ोसी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली नाबलिग लड़की से पड़ोसी युवक ने रेप किया था। एक ही जगह पर रहने के कारण नाबालिग लड़की की आरोपी से बातचीत थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने नाबालिग से दोस्ती कर ली। आरोप है कि मिलने के बहाने नाबालिग को घर के पास बुलाया। मिलने के बहाने बुलाया की जबरदस्ती थानाधिकारी ने बताया- नाबालिग लड़की के मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर उसे किडनैप कर आरोपी साथ ले गया। आरोपी पड़ोसी ने अकेले में नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर रेप किया। नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। FIR होने का पता चलने पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने वांटेड आरोपी को शनिवार रात दबिश देकर धर-दबोचा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *