Headlines

बलौदाबाजार में आत्महत्या की दो घटनाएं:बीमारी से परेशान अधेड़ फंदे पर झूला, मिर्गी ग्रस्त नाबालिग तालाब में डूबा; पुलिस जांच में जुटी




बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना ग्राम धौराभाटा की है, जहां 55 साल के छेदू राम साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह रात में अपने कमरे के पास वाले कमरे में फांसी पर लटके मिले। सुबह परिवार के लोगों ने उन्हें देखा। थाना प्रभारी सुखेन देशमुख के मुताबिक, छेदू राम पिछले 7-8 साल से बीमार थे और इसी वजह से परेशान रहते थे। नाबालिग बच्चा तालाब में डूबा दूसरी घटना ग्राम तमोरी की है। यहां 14 साल का एक नाबालिग बच्चा, जो मिर्गी से पीड़ित था, अपने घर के सामने तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। थाना प्रभारी सुखेन देशमुख ने बताया कि दोनों मामलों में पंचनामा के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस दोनों घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *