Headlines

Nakodar Bolero Theft Case | CCTV Footage Reveals Thief in Jalandhar


जालंधर के नकोदर शहर के मुख्य शंकर चौक बाईपास पर स्थित सिडाना टेंट हाउस के बाहर से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में बेखौफ होकर गाड़ी चुरा ले गया। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भार

.

पीड़ित बबन ने बताया कि उन्होंने 1 अक्टूबर की रात अपनी सफेद बोलेरो मैक्स (नंबर: PB 10 ES 1123) दुकान के बाहर खड़ी की थी। 2 अक्टूबर की सुबह जब वे पहुंचे तो गाड़ी वहां से गायब थी। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि तड़के करीब 2:15 से 2:25 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

इलाके में बढ़ता चोरी का ग्राफ, लोगों में रोष

स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी चक मुगलानी गांव से इसी तरह की एक गाड़ी चोरी हुई थी, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा शहर में आए दिन मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

व्यस्त और मुख्य मार्ग माने जाने वाले शंकर चौक बाईपास पर हुई इस ताजा चोरी के बाद पुलिस की गश्त और शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नकोदर शहर के निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पीसीआर और पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए ताकि बेखौफ घूम रहे चोरों पर नकेल कसी जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *