Headlines

पति की हत्या कर शव छिपाने की कोशिश, पत्नी गिरफ्तार:छतरपुर में डंडों से पीट-पीटकर हत्या की; कहासुनी के बाद हुआ था झगड़ा




छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र की गरौली चौकी अंतर्गत एक गांव में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 अगस्त की रात को हुई, जब पति नशे की हालत में घर पहुंचा और उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद दास अहिरवार उर्फ झलू, पिता कालुटा अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए लगभग 48 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी पत्नी रजनी देवी अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त की रात गोविंद दास नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी रजनी देवी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रजनी ने पास रखे डंडे से पति पर हमला कर दिया। इस हमले में गोविंद दास के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद रजनी देवी ने मृतक के खून से सने कपड़े बदल दिए थे। अगले दिन 7 अगस्त को उसने परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। गरौली चौकी प्रभारी डीडी शाक्य और नौगांव थाना प्रभारी संजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव के निरीक्षण के दौरान शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पत्नी ने हत्या की बात कबूली
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रजनी देवी ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और आए दिन घर में विवाद व मारपीट करता था। 6 अगस्त की रात भी वह नशे में घर आया और विवाद करने लगा। इसी दौरान गुस्से में उसने डंडे से पति पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *