Headlines

अकाली दल-BJP गठबंधन पर हरियाणा सीएम की ना:बोले-PM से कोई भी मिल सकता है, गठबंधन की बात नहीं; सैनी से मिले थे सुखबीर




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद पंजाब में भाजपा और अकाली दल के दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन अटकलों को खारिज किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की संभावना पर सवाल पूछे जाने पर सैनी ने कहा- “प्रधानमंत्री से कोई भी मिल सकता है। गठबंधन जैसी कोई बात नहीं है।” हालांकि, सूत्रों के मुताबिक PM मोदी से मुलाकात से पहले सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा CM निवास ‘संत कबीर कुटीर’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही सुखबीर की प्रधानमंत्री से मुलाकात का रास्ता बना। सूत्रों के मुताबिक सुखबीर बादल और CM सैनी के बीच हुई बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल के संभावित गठबंधन, लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर समर्थन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। रात को PMO से फोन, सुबह सुखबीर दिल्ली पहुंचे… पीएम मोदी और सुखबीर बादल की मीटिंग बाद क्या हुआ… सुखबीर बोले- PM से मुलाकात में पंजाब के हालात पर चर्चा हुई सुखबीर बादल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद चंडीगढ़ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शनिवार को अकाली दल की कोर कमेटी की बैठक की। इसमें हरसिमरत कौर बादल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, बलविंदर सिंह भूंदड़, गुलजार सिंह राणिके, सिकंदर सिंह मलूका, हीरा सिंह गाबड़िया समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शिअद प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि बैठक में पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। गठबंधन को लेकर फिलहाल कोई बात नहीं हुई है। सुखबीर ने बताया कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात में भी पंजाब के हालात पर चर्चा हुई थी। महिला आरक्षण पर चर्चा, परिसीमन में आबादी आधार न बने: चीमा डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि शिअद की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी के रुख पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अकाली दल परिसीमन के पक्ष में है, लेकिन इसमें जनसंख्या को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। पार्टी का सुझाव है कि सीटों में 50% बढ़ोतरी का फार्मूला अपनाया जाए। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने फीडबैक लिया, दिल्ली बुलाए गए इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने लुधियाना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। खास बात रही कि मीडिया को इस बैठक से दूर रखा गया। सूत्रों के अनुसार, ढिल्लों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कर फीडबैक लिया। इसके बाद अब केंद्रीय नेतृत्व ने केवल सिंह ढिल्लों को दिल्ली बुला लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *