Headlines

फर्रुखाबाद में डूबे बुजुर्ग का शव मिला:मवेशियों को लेकर लौट रहे थे, बूढ़ी गंगा में डूबने से जान गई




फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र के अर्जुन नगला गांव निवासी महेश यादव का शव सोमवार सुबह बूढ़ी गंगा नदी से बरामद हुआ। वह रविवार शाम अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव बौरा बंगश नगर के निकट स्थित बूढ़ी गंगा के पास गए थे, इसी दौरान वह नदी में डूब गए थे। रविवार देर शाम तक उनकी तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह लगभग 8 बजे उनका शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। हालांकि, परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। महेश यादव (70) खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी राम प्यारी, पांच बेटे और एक अविवाहित बेटी है। उनके बेटों में शिव दत्त पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि साधु, सुधीत और वेदपाल किसान हैं। चौथा बेटा बबलू शिक्षामित्र है। हल्का इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से पुलिस को पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से मना करने के बाद पुलिस ने आवश्यक जानकारी दर्ज कर ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *