शशांक राठौर | बरेली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली में देशभक्ति का रंग गीत-संगीत के साथ नजर आएगा। पूर्व सैनिकों द्वारा 15 अगस्त को ‘बॉलीवुड की एक शाम फौजी भाइयों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। बॉलीवुड गायिका संजीवनी भेलानडे इसमें अपनी प्रस्तुति देंगी।
देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी शाम
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। विशेष रूप से बच्चों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और देशप्रेम की झलक दिखाई जाएगी। आयोजकों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक उत्सव के रूप में मनाने के बजाय, इसे उन सैनिकों को समर्पित किया जा रहा है जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।

प्रेस वार्ता में बॉलीवुड की एक शाम फौजी भाइयों के नाम कार्यक्रम की जानकारी देते आयोजक।
पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का होगा सम्मान
इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे। सेवानिवृत्त पूर्व एयर मार्शल ए.के. गोयल मुख्य अतिथि होंगे। उनकी उपस्थिति में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और युवाओं को देश सेवा, सैनिकों के त्याग और राष्ट्रप्रेम का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
प्रेस वार्ता में प्रथमेश गुप्ता, राजेंद्र कुमार सक्सेना, रणवीर सिंह जाटव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

