![]()
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में चोर ताला तोड़कर घर से लाखों के गहने और कैश चुरा ले गए। घटना को उस समय अंजाम दिया, जब मकान मालिक कंपनी कर्मी अपनी बुआ की 13वीं में शामिल होने के लिए मुंबई गया था। गहने बेटी की शादी के लिए जमा किए थे। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को अपना निशाना बनाया। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें नकाबपोश तीन युवक पहले एक बाइक पर जाते और फिर चोरी के लिए एक घर के दरवाजे पर पहुंचने के बाद अचानक बाहर निकलते दिख रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वापस लौटने पर पता चला रामनारायण ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह उत्तर प्रदेश इटावा के गांव सराय का रहने वाला है। होंडा कंपनी में काम करता हूं और धारूहेड़ा के हरिनगर में मकान बनाया हुआ है। अपनी बुआ की 13वीं में शामिल होने के लिए वह 4 अगस्त को रेवाड़ी से मुंबई के लिए निकला और 8 अगस्त शनिवार करीब 11 जबे वापस अपने घर पहुंचा। जब घर के अंदर गया तो सामान बिखरा पड़ा था। बेटी की शादी की थी तैयारियां रामनारायण ने बताया कि उसकी बेटी बीएसएसी नर्सिग फाइनल की पढ़ाई कर रही है। परिवार कभी गांव तो कभी यहां आता रहता है। पढ़ाई पूरी होने के बाद बेटी की शादी करने के लिए अपने स्तर पर लड़का देख रहे हैं। उसके लिए ही समय- समय पर गहने बनाकर घर में रखे हुए थे। चोरे सोने की 2 अंगूठी, 20 ग्राम के बिस्कुट, सिक्के, मंगलसत्र, झुमके, कॉनी की बॉली, टोपस और चांदी की प्लेट, गिलास, 2 जोड़ी पायजेब, चेन इत्यादि और करीब 40 हजार रुपए कैश चोरी हो गया। चोरों ने दो और मकानों को निशाना बनाया। एक के घर से गहने ले गए और दूसरे में सफल नहीं हो पाए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
रेवाड़ी से बुआ की 13वीं में शामिल होने गया मुबंई:बेटी की शादी के लिए रखे गहने और कैश चोरी; एक रात में 3 चोरी
