Headlines

कानपुर देहात में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी:मकान का निर्माण रोके जाने से नाराज थी, समझाने में जुटे अफसर




कानपुर देहात में मकान निर्माण विवाद को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिरगांव गांव की है, जहां प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य रोके जाने से नाराज महिला ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला कई घंटों तक टंकी पर बैठी रही। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि वह अपने मकान का निर्माण करा रही है, लेकिन स्थानीय प्रशासन बार-बार काम रुकवा देता है। इसी के विरोध में उसने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू किया। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है, वह कब्रिस्तान की भूमि है। इस कारण निर्माण की अनुमति नहीं दी जा रही है। फिलहाल, मकान निर्माण को लेकर महिला और प्रशासन के दावे आमने-सामने हैं। अधिकारी महिला को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दे रहे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *