Headlines

AR Rahman Son AR Amin Car Accident in Chennai


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन सोमवार सुबह चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। गिंडी इलाके में ओलंपिया टेक पार्क सिग्नल के पास उनकी लग्जरी पोर्श कार एक वैगन-आर से टकरा गई।

इस हादसे में 23 साल के अमीन और उनके दोस्त को मामूली चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, दोनों को तुरंत पास के कावेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दूसरी कार के घायल सवारी को भी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन।

संगीतकार एआर रहमान के बेटे और सिंगर एआर अमीन।

सुबह 3:30 बजे हुआ हादसा, पुलिस ने गाड़ियां जब्त कीं न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई। हादसे के समय अमीन की पोर्श कार में उनका दोस्त भी मौजूद था। एक सिंगल साइड रोड से मुख्य सड़क पर आई रैपिडो वैगन-आर अचानक पोर्श से टकरा गई।

टक्कर के बाद वैगन-आर में सवार यात्री भी घायल हो गया था, जिसे कलाईगनार सेंटेनरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में शामिल पोर्श मॉडल की कार।

हादसे में शामिल पोर्श मॉडल की कार।

पोर्श कार से हुआ हादसा हादसे में शामिल पोर्श मॉडल की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, रहमान परिवार के पास पहले से एक इलेक्ट्रिक पोर्श टायकन मौजूद है। साल 2022 में एआर रहमान ने अपनी बेटियों खतीजा रहमान और रहीमा रहमान के साथ ‘ARR Studios’ नंबर प्लेट वाली इस कार की तस्वीर शेयर की थी।

इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 1.53 करोड़ रुपए बताई गई थी। एआर रहमान के कार कलेक्शन में 3 करोड़ रुपए की वोल्वो एसयूवी, मर्सिडीज-बेंज और 1 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की जगुआर भी शामिल हैं।

एआर रहमान ने अपनी बेटियों खतीजा रहमान और रहीमा रहमान के साथ 'ARR Studios' नंबर प्लेट वाली इस कार की तस्वीर शेयर की थी।

एआर रहमान ने अपनी बेटियों खतीजा रहमान और रहीमा रहमान के साथ ‘ARR Studios’ नंबर प्लेट वाली इस कार की तस्वीर शेयर की थी।

पिता की संगीत विरासत आगे बढ़ा रहे हैं अमीन 23 साल के एआर अमीन अपने पिता की तरह म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बना रहे हैं। वे एक प्लेबैक सिंगर हैं। अमीन ने हाल ही में राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ के गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ के तमिल वर्जन में अपनी आवाज दी है।

इसके अलावा वे जसलीन रॉयल, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ इंडिपेंडेंट सॉन्ग ‘भीगी भीगी’ में भी नजर आ चुके हैं।

‘रामायणम्’ में व्यस्त हैं एआर रहमान दूसरी ओर, ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वे ‘गांधी टॉक्स’, ‘पेद्दी’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ के बाद अब ‘रामायणम्’ के संगीत में व्यस्त हैं। इसके साथ ही 14 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का म्यूजिक भी उन्होंने ही कंपोज किया है। रहमान ने 1992 में फिल्म ‘रोजा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। वे 2 ऑस्कर, 2 ग्रैमी, 1 बाफ्टा और 1 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीत चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *