Headlines

साधु-संत के साथ धरने पर बैठे पप्पू यादव:राम मंदिर चढ़ावे मामले में PM मोदी को ज्ञापन देने निकले, पुलिस ने रोका तो सड़क पर लेटे




अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर आज सोमवार को दिल्ली में साधु-संतों ने प्रदर्शन किया। देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 500 साधु-संत मंडी हाउस पहुंचे। संतों की मांग थी कि राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की सीबीआई की निगरानी में जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। प्रदर्शन में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने संतों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपने के लिए जुलूस की शक्ल में प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ना चाहते थे। देखें तस्वीरें… पुलिस ने भीड़ को आगे बढ़ने से रोका, कई संत सड़क पर लेटे संतों की बड़ी संख्या को देखते हुए दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लागू प्रतिबंधों का हवाला देते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस के रोकने पर कई साधु-संत सड़क पर ही लेट गए। उनके हाथों में अलग-अलग मांगों से जुड़ी तख्तियां थीं और वे जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस दौरान पप्पू यादव भी सड़क पर लेट गए और संतों के साथ चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और पप्पू यादव समेत कुछ लोगों को डिटेन कर दूसरी दिशा में भेज दिया। हनुमानगढ़ी समेत कई अखाड़ों के संतों के पहुंचने का दावा प्रदर्शन में देश के विभिन्न अखाड़ों से जुड़े साधु-संतों के शामिल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा कि अयोध्या की हनुमानगढ़ी से भी कुछ संत दिल्ली पहुंचे थे। इसके अलावा कई महंत, महामंडलेश्वर और अन्य साधु-संत भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संतों की ओर से राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए जाने वाले दान की कथित हेराफेरी की जांच सीबीआई की निगरानी में कराने की मांग की गई। उनका कहना था कि इस मामले में पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ दिन पहले पप्पू यादव ने संसद में किया था दानपात्र वाला प्रदर्शन राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर प्रदर्शन में पप्पू यादव के शामिल होने को उनके कुछ दिन पहले किए गए संसद परिसर के प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु का वेश धारण कर दानपात्र में रखे चढ़ावे को निकालकर जेब में रखने का नाटकीय प्रदर्शन किया था। इस दौरान वे पुजारी की भूमिका में नजर आए थे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से दानपात्र में चढ़ावा डालने के बाद पप्पू यादव ने उसे निकालकर अपनी जेब में रख लिया था। उनके हाथ में भगवान श्रीराम की तस्वीर भी थी। संत संगठनों ने जताई थी नाराजगी, आवास घेराव तक हुआ इस प्रदर्शन के बाद कुछ संत संगठनों ने पप्पू यादव के खिलाफ नाराजगी जताई थी। संतों का आरोप था कि इस तरह के प्रदर्शन से सनातन धर्म और साधु समाज के पहनावे का अपमान हुआ है। विरोध में कुछ संत संगठनों ने पप्पू यादव के आवास का घेराव भी किया था। अब उसी विवाद के कुछ दिनों बाद पप्पू यादव अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन की जांच की मांग को लेकर संतों के साथ दिल्ली में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *