![]()
बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के एक क्लर्क को घर में घुसे करैत सांप ने डस लिया। सांप को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान यह घटना हुई। क्लर्क की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शनिवार देर शाम की है। शिवम होम्स नूतन चौक निवासी विजय शर्मा (50) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में क्लर्क हैं। शनिवार को क्षेत्र में तेज बारिश के कारण मोहल्ले में पानी भर गया था। अस्पताल में चल रहा इलाज इसी दौरान पानी के साथ बहकर एक करैत सांप उनके घर में घुस आया। सांप को घर के अंदर देखकर परिजनों में घबराहट फैल गई। क्लर्क विजय शर्मा ने सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया, तभी सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद विजय शर्मा की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
Source link
घर में घुसे करैत सांप ने क्लर्क को डसा:हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, तेज बारिश के बीच अंदर घुसा था सांप
