Headlines

अयोध्या में 2 चोर गिरफ्तार-20 लाख के जेवर बरामद:छत के रास्ते घर में घुसकर करते चोरी, सेकेंड हैंड वरना कार-अपाचे बाइक भी मिली




अयोध्या में पटरंगा पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर, चोरी के जेवर बेचकर खरीदी गई सेकेंड हैंड वरना कार और एक काले रंग की अपाचे बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपी बाराबंकी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय बहादुर उर्फ कल्लू निवासी भीखनापुर मजरे चमरौली, थाना दरियाबाद और राजू उर्फ दिनेश निवासी आल्हनमऊ, थाना टिकैतनगर, बाराबंकी के रूप में हुई है। कार्रवाई एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन और पटरंगा थाना प्रभारी शशिकांत यादव के नेतृत्व में की गई। बंद घर में छत के रास्ते घुसे थे चोर पुलिस के मुताबिक, 14/15 जून की रात धमौरा गांव निवासी राणाबीर विक्रम सिंह के बंद घर में चोर छत के रास्ते घुसे थे। उन्होंने घर में रखे बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। मामले में पटरंगा थाने में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी थी। जांच और पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पटरंगा और इनायतनगर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी दी। तीन हार, चेन-कंगन समेत जेवर बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन हार, तीन चेन, चार कंगन, आठ अंगूठियां, छह झुमकी, तीन झाले, एक माथ बिंदी, तीन लॉकेट, एक कान की कील और एक जोड़ी पायल बरामद की है। इनायतनगर क्षेत्र में हुई चोरी से एक जोड़ी पायल, नथिया और एक जोड़ी पाउजेब भी मिली है। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। अयोध्या-बाराबंकी में कई केस दर्ज प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ अयोध्या और बाराबंकी के अलग-अलग थानों में चोरी और जुआ अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव, उपनिरीक्षक मदन पाल, प्रशांत पांडेय समेत पटरंगा थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *