![]()
डूंगरपुर में प्राइवेट बस संचालकों ने सोमवार रात (10 अगस्त 2026) से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। यह निर्णय परिवहन विभाग की कार्रवाई, भारी जुर्माने और फिटनेस संबंधी नियमों के विरोध में लिया गया है। डूंगरपुर बस संचालक राजस्थान बस एसोसिएशन की हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में डूंगरपुर सहित टीएसपी क्षेत्र के बस संचालकों की समस्याओं के समाधान और राहत देने की मांग की है। वागड़ बस एसोसिएशन के अध्यक्ष बल्लभराम पाटीदार ने बताया कि सरकार ने बसों पर कई नए नियम लागू किए हैं और उन्हें अलग-अलग सेक्टर में बांटा है। डूंगरपुर जिले के बस मालिकों को फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बांसवाड़ा या उदयपुर जाना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च और समय लगता है। टोल नाकों पर पीयूसी, फिटनेस और बीमा सहित अन्य दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन चालान पर भी आपत्ति जताई गई है। राजस्थान में अन्य राज्यों से ज्यादा टैक्स एसोसिएशन ने यह भी बताया कि राजस्थान में 2019-20 में पास हुई बसों को चार बार फिटनेस के बाद भी अब अवैध माना जा रहा है। चुनाव ड्यूटी के दौरान डूंगरपुर रिजर्व पुलिस लाइन से डीजल मिलने के बावजूद निजी बस संचालकों को पर्याप्त किराया नहीं मिलता। इसके अलावा राजस्थान में अन्य राज्यों की तुलना में बस टैक्स अधिक होने का मुद्दा भी उठाया गया है। अलग-अलग जांचों पर उठाए सवाल बस संचालकों ने परिवहन विभाग, न्यायिक विधि अधिकारी, जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम और पुलिस की संयुक्त जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन जांचों के दौरान राजस्थान पासिंग बसों को रोका जाता है, यात्रियों को उतारा जाता है और भारी जुर्माना लगाया जाता है। समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप एसोसिएशन के अनुसार पूर्व में कई बार ज्ञापन दिए जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण 10 अगस्त की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से टीएसपी क्षेत्र के गरीब मजदूरों और बीमार लोगों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए डूंगरपुर क्षेत्र के बस संचालकों को राहत देने और परिवहन विभाग की कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
Source link
आज रात से थम जाएंगे प्राइवेट बसों के पहिए:परिवहन विभाग की कार्रवाई और नए नियमों से नाराजगी, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान
