![]()
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के भाई का न्यू चंडीगढ़ स्थित आलीशान घर बनकर तैयार हो गया है। रविवार को घर का गृह प्रवेश हुआ। इस मौके पर कंगना रनौत ने अपने भतीजे अश्वथामा के साथ घर के आंगन में पौधा लगाया। उन्होंने इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जोड़ते हुए अपनी मां के नाम पर पौधा लगाया। गृह प्रवेश के दौरान कंगना की मां, भाई अक्षत और भाभी ऋतु भी मौजूद रहीं। भाई अक्षत का परिवार रहेगा नए घर में न्यू चंडीगढ़ में तैयार किया गया यह विशाल घर कंगना के भाई अक्षत, उनकी पत्नी ऋतु और बेटे अश्वथामा के लिए तैयार किया गया है। कंगना की मां भी इसी घर में रहेंगी। हालांकि, वह समय-समय पर मनाली स्थित कंगना के घर और दिल्ली में बेटी के सरकारी आवास पर भी जाती रहेंगी। कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसद होने के कारण उन्हें दिल्ली में सरकारी आवास मिला हुआ है, जहां वह रहती हैं। ऐसे में चंडीगढ़ का यह घर मुख्य रूप से उनके परिवार के रहने के लिए तैयार किया गया है। जमीन की कीमत अलग, निर्माण और इंटीरियर पर करीब 10 करोड़ परिवार के इस नए आशियाने की खासियत इसकी भव्यता और क्लासिक वास्तुकला है। बताया जा रहा है कि जमीन की कीमत को छोड़कर घर के निर्माण और इंटीरियर पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सफेद रंग के बाहरी हिस्से, ऊंचे मेहराबदार दरवाजे, बड़ी खिड़कियां और घुमावदार बालकनियां घर को खास लुक देती हैं। घर के प्रवेश द्वार पर ऊंचा मेहराब बनाया गया है। ऊपरी मंजिलों पर सफेद रेलिंग और फ्रेंच स्टाइल के कांच वाले दरवाजे इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। झूमर से लेकर फर्नीचर तक, हर जगह क्लासिक लुक घर के अंदर भी पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण देखने को मिलता है। सजावटी झूमर, खास तरह का फर्नीचर, पैटर्न वाली दीवारें और बड़े कमरे इसे शाही अंदाज देते हैं। घर में फॉर्मल डाइनिंग एरिया, बड़े बेडरूम और शानदार सीढ़ियां बनाई गई हैं। सीढ़ियों के पास की दीवार को फ्रेम की गई तस्वीरों और सजावटी प्लेटों से सजाया गया है। वहीं, डाइनिंग एरिया की ओर खुलने वाले मेहराबदार फ्रेंच स्टाइल के दरवाजे घर के अंदरूनी हिस्से को अलग और आकर्षक लुक देते हैं। गृह प्रवेश पर पौधा लगाने का खास संदेश गृह प्रवेश के दौरान कंगना ने सिर्फ परिवार के साथ नए घर में प्रवेश ही नहीं किया, बल्कि आंगन में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। भतीजे अश्वथामा के साथ लगाए गए इस पौधे को उन्होंने अपनी मां के नाम समर्पित किया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने नए घर में सुख-समृद्धि की कामना की।
Source link
कंगना के भाई का न्यू चंडीगढ़ में आलीशान आशियाना:बहन ने आंगन में पौधा लगाकर कराया गृह प्रवेश, 10 करोड़ की आई लागत
