Headlines

छत्तीसगढ़ में आज बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट:3 दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी एक्टिविटी; बिलासपुर में अरपा उफान पर, निचली बस्तियों में जलभराव




छत्तीसगढ़ में आज कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक बारिश की एक्टिविटी कम रह सकती हैं। इसके बाद प्रदेश में बारिश फिर बढ़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अब तक प्रदेश में सामान्य से 5% कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सोमवार शाम से बारिश हुई। इससे निचली बस्तियों में जलभराव हो गया। बारिश के साथ अरपा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया था। प्रशासन जलभराव वाले इलाकों पर नजर बनाए हुए है। तापमान की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2°C रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2°C पेंड्रा रोड में रहा। बिलासपुर में बारिश की तस्वीर देखिए… धमतरी में दो युवक बहे वहीं धमतरी जिले में स्थित नरहरा वाटरफॉल में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। झरने में नहाते समय दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए, जिन्हें करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों युवक पानी के तेज बहाव में लगभग 50 फीट तक बह गए थे। गनीमत रही कि वाटरफॉल में रेलिंग लगी हुई थी, जिसकी मदद से वे खुद को संभाले रख पाए। रायपुर में बादल छाए रहेंगे, 32°C रहेगा तापमान शहर में आज (11 अगस्त) बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है। अब तक 650.9 मिमी (25.6 इंच) बारिश, सामान्य से 5% कम छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति जिलेवार अलग-अलग बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 650.9 मिमी (25.6 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 686.6 मिमी (27.0 इंच) होनी चाहिए थी। यानी राज्य स्तर पर बारिश 5% कम है। इसके बावजूद मौसम विभाग की श्रेणी में प्रदेश में बारिश सामान्य मानी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *