Headlines

बूंदी जिले में 70 करोड़ के सड़क कार्य मंजूर:ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्गों से बेहतर होगा संपर्क




लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सिफारिश पर बूंदी जिले में करीब 70 करोड़ रुपए के सड़क कार्यों को मंजूरी मिली है। इनमें सड़क विकास, नॉनपेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कें शामिल हैं। स्वीकृत कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बजट घोषणा के तहत बूंदी, केशवरायपाटन, लाखेरी और नैनवां क्षेत्रों में 16 सड़क कार्य होंगे। इसके अलावा 3 मिसिंग लिंक और 19 नॉनपेचेबल सहित कुल 22 सड़क कार्यों को भी मंजूरी मिली है, जिनके लिए 29.89 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। लंबे समय से प्रस्तावित सड़कों का खुलेगा रास्ता बूंदी भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने स्वीकृति के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन स्वीकृतियों से लंबे समय से प्रस्तावित सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। लोहली से मालियों की बाड़ी और नमाना रोड तक बाईपास बूंदी, केशवरायपाटन, लाखेरी और नैनवां क्षेत्रों में स्वीकृत 16 कार्यों में लोहली से मालियों की बाड़ी तथा बरुंधन में एसएच-115 से नमाना रोड तक बाईपास जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं। केशवरायपाटन-लाखेरी क्षेत्र के छह सड़क कार्यों के लिए 8.96 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मिली है। हिंडोली-नैनवां क्षेत्र में इन सड़कों पर होगा काम हिंडोली-नैनवां क्षेत्र में पेच की बावड़ी से थाना, एनएच-52 से भीगगंज, चैनपुरिया से टरडक्या, टोड़ापोल से चैनपुरिया, कुम्हारला बालाजी से छोबड़ियों का नयागांव, चेता से मालियों का बरड़ा, भोपतपुरा से नैनवां मार्ग, कोलाहेड़ा से गाडरिया तथा आंतरदा से बांसोली तक सड़क निर्माण शामिल है। लाखेरी क्षेत्र में भी कई सड़कें होंगी विकसित लाखेरी क्षेत्र में कोडिजा से भैरुजी, बलवन रेलवे फाटक से कंवरपुरा वाया देवपुरा, रेलवे फाटक से बलकासा, मेगा हाईवे से कोटड़ी तथा झाड़ौल तक सड़क कार्य प्रस्तावित हैं। इन कार्यों से संबंधित ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *