Headlines

हिमाचल के 2 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर में संशोधन:काजा के SDPO भारद्वाज का तबादला रद्द; वीरी सिंह को DSP पंडोह लगाया




हिमाचल सरकार ने पुलिस विभाग में एक दिन पहले जारी किए गए तबादला एवं तैनाती आदेश में संशोधन किया है। गृह विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर काजा के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) अजय कुमार भारद्वाज की ट्रांसफर को रद्द कर दिया है। बीते कल के आदेशों में उन्हें पुलिस अधीक्षक सोलन के पद पर तैनाती दी गई थी। मगर अब वह SDPO काजा के पद पर बने रहेंगे। इसी नोटिफिकेशन में साल 2021 बैच के HPS वीरी सिंह की तैनाती में भी बदलाव किया है। वीरी सिंह को DSP पंडोह लगाया वीरी सिंह वर्तमान में SDPO ज्वाली जिला कांगड़ा के पद पर तैनात हैं। बीते कल के आदेशों में उन्हें SDPO काजा के लिए ट्रांसफर किया गया था। मगर अब वीरी सिंह को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) थर्ड इंडियन रिजर्व बटालियन पंडोह मंडी के पद पर तैनाती दी है। मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश यह आदेश भी तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरकार ने यह कार्रवाई जनहित में की है। गृह विभाग की अधिसूचना मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, IAS के आदेश से जारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *