Headlines

हिमाचल सीएम अगले 4 दिन शिमला में नहीं मिलेंगे:हमीरपुर-बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे; बड़सर में राज्य स्तरीय इंडिपेंडेंस-डे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे




हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले चार दिन शिमला से बाहर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू कल से हमीरपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी टूर प्रोग्राम के मुताबिक सीएम सुक्खू कल यानी 12 अगस्त को शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए घुमारवीं पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से धरसानी जाएंगे। यहां पर ‘मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण एवं मत्स्य सम्मेलन’ की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से हमीरपुर पहुंचेंगे और रात का ठहराव सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा। 13 अगस्त को 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी 13 अगस्त को मुख्यमंत्री हमीरपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह राज्य अवशिष्ट परीक्षण प्रयोगशाला कृषि परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हमीरपुर ISBT पहुंचकर HRTC की 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह NSCBM सरकारी कॉलेज हमीरपुर में कॉलेज लाइब्रेरी में टैब का अनावरण करेंगे। यहां CBT लैब और सुजानपुर टीहरा सैनिक स्कूल के वर्चुअल मोड हॉस्टल का उद्घाटन भी करेंगे। जोल-सप्पड़ में मॉर्चरी की रखेंगे आधारशिला मुख्यमंत्री NSCBM सरकारी कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल और सरकारी मेडिकल कॉलेज जोल-सप्पड़ में मॉर्चरी की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रात का ठहराव फिर सर्किट हाउस हमीरपुर में रहेगा। 14 अगस्त को घुमारवी में वन महोत्सव में शामिल होंगे 14 अगस्त को मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर से घुमारवीं के निहारी पहुंचेंगे। यहां वह राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद घुमारवीं के दढ़ोल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह घुमारवीं स्थित HP PWD रेस्ट हाउस जाएंगे और यहीं रात का ठहराव होगा। 15 अगस्त को बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मुख्यमंत्री हमीरपुर के बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सुबह घुमारवीं से बड़सर पहुंचने के बाद वह सरकारी बॉयज स्कूल बरसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। 15 अगस्त की शाम को शिमला लौटेंगे सुक्खू कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बम्बलू हेलीपैड बरसर से हेलीकॉप्टर के जरिए जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट शिमला लौटेंगे। टूर प्रोग्राम के अनुसार वह करीब 2:40 बजे जुब्बड़हट्टी पहुंचेंगे और 3:10 बजे सड़क मार्ग से ओक ओवर शिमला पहुंचेंगे। इस तरह 12 से 15 अगस्त तक मुख्यमंत्री का शिमला सचिवालय में जनता से मिलने का कार्यक्रम नहीं है। 15 अगस्त को भी वह दोपहर बाद शिमला लौटेंगे। यानी अगले चार दिन मुख्यमंत्री का फोकस हमीरपुर-बिलासपुर क्षेत्र में सरकारी कार्यक्रमों, विकास योजनाओं और स्वतंत्रता दिवस समारोह पर रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *