Headlines

गांवों में चला रहे थे अवैध टैक्सटाइल यूनिट:हौद बनाकर कपड़ा धुलाई कर रहे थे; जेसीबी से पूरा स्ट्रक्चर तोड़ा




जोधपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में चल रही अवैध फैक्ट्रियों को लेकर प्रदूषण मंडल की ओर से मंगलवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रंगाई और धुलाई की अवैध यूनिट को तोड़ा गया। साथ ही वहां लगी मशीनरी और हौद को तोड़कर बिजली कनेक्शन काटा गया। ये कार्रवाई राजस्थान राज्य प्रदूषण नियमंत्रण मंडल, जोधपुर ग्रामीण और शेरगढ़ एसडीएम टीम की ओर से गांव मीरपुरा और इस्लामपुरा में की गई। मौके पर टीम को मिली मशीनें, कपड़े भी धुलाई कर रहे थे क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश चौधरी ने बताया- इन गांवों में चार जगह पर सतार खान, जेफू खान, लतीफ खान और शफी खान बिना परमिशन के अवैध टैक्टटाइल यूनिट चला रहे थे। टीम मौके पर पहुंची तो यहां कपड़े धाने की हौदी, जिगर और अन्य मशीनों के माध्यम से धुलाई और डाइंग समेत अन्य काम हो रहा था। मौके पर जेसीबी की मदद से सभी स्ट्रक्चर को तोड़ा गया। साथ ही बिजली कनेक्शन भी काटा गया। जगदीश चौधरी ने बताया- ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खोतदारों की खातेदारी निरस्त करने के लिए राजस्व विभाग की ओर से भी एक्शन लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *