![]()
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा आज इंदौर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शहर में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
.
इन केंद्रों पर करीब 12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की संख्या और परीक्षा की व्यवस्थागत जरूरतों को देखते हुए इस परीक्षा के लिए इंदौर को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक और दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसी की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रवेश पत्र में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें
ओएसडी डॉ. आर. पंचभाई ने बताया कि परीक्षा के दौरान पहले की तरह थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू रहेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश और जांच की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।
परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचने से पहले प्रवेश पत्र में दिए निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
