Headlines

बरनाला में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग:शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी, पहली मंजिल जलकर खाक; लाखों का सामान जला




बरनाला जिले के भदौड़ स्थित मुख्य बाजार में शनिवार को कपड़ों की दुकान ‘कैप्शन’ में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने कुछ ही देर में पहली मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकान में रखा नया कपड़ों का स्टॉक और लकड़ी का फर्नीचर जलकर राख हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक बलजिंदर सिंह ने बताया कि पहली मंजिल पर तारों से अचानक चिंगारी निकली, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। वहां कपड़े और लकड़ी का फर्नीचर रखा होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। दुकान से उठती आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। आसपास की दुकानों को खाली करवाया आग लगने की सूचना मिलते ही थाना भदौड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर हरसिमरनजीत सिंह महरोक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली करवाया, ताकि आग फैलने की स्थिति में किसी तरह का जानी नुकसान न हो। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने पाया काबू इसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची। हालांकि, दुकान की पहली मंजिल पूरी तरह जलने से स्टॉक और फर्नीचर को भारी नुकसान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *