Headlines

NH-31 Accident | Pickup Hits E-Rickshaw in Bhagalpur-Khagaria


सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

भागलपुर-खगड़िया सीमा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अज्ञात पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी।

.

हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। तीनों व्यक्तियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को मधुरापुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी से ई-रिक्शा चालक असंतुलित हो गया। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान सतीश नगर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक हरि लाल सहनी (65), मंजू देवी (45) और सपना रानी (28) के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *