Headlines

उदयपुर के रामेश्वर महादेव-मंदिर में रुई से बनाई हिम गुफा:बर्फानी बाबा के रूप में विराजे भगवान शिव, श्रद्धालुओं को हुए अमरनाथ की गुफा जैसे दर्शन




उदयपुर के रामगिरी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के महीने के दौरान भगवान भोलेनाथ का विशेष अमरनाथ धाम के रूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में की गई आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन जैसा अनुभव कराया। रामेश्वर महादेव मित्र मंडल की ओर से मंदिर में विशेष तैयारियां की गईं। पूरे परिसर को सफेद रुई से इस तरह सजाया गया कि यहां हिम गुफा जैसा नजारा दिखा। पुजारी गौरव श्रीमाली ने बताया कि रुई से तैयार किए गए हिमनुमा स्वरूप के बीच भगवान शिव को बर्फानी बाबा के रूप में विराजमान किया गया। आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट ने धार्मिक झांकी की सुंदरता बढ़ा दी। अमरनाथ धाम की झांकी और भगवान शिव के विशेष श्रृंगार की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने कतार में लगकर बाबा रामेश्वर महादेव के दर्शन किए और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन में भगवान शिव के इस हिम स्वरूप के दर्शन कर उन्हें अमरनाथ धाम जैसी आध्यात्मिक अनुभूति हुई। मंदिर में पूरे सावन मास के दौरान अलग-अलग अवसरों पर भगवान भोलेनाथ के विशेष और अनूठे श्रृंगार किए जाते हैं। धार्मिक आस्था और आकर्षक सजावट के कारण सावन में रामेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *