Headlines

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स और नगर कौंसिल को बम धमकी:ईमेल पर आया मैसेज, दोपहर एक बजे तक कामकाज बंद; पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली




फिरोजपुर जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर दोनों इमारतों को खाली करवाकर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सेशन जज की ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के जरिए मिली। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे अदालतों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा। बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली नगर कौंसिल फिरोजपुर की इमारत को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर नगर कौंसिल की बिल्डिंग खाली करवा दी गई। पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि ईमेल में दोपहर 3 बजे तक इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सतर्क फिरोजपुर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बार-बार धमकी भरे ईमेल मिलने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्हें भेजने वाला कौन है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *