Headlines

टी-20 की तैयारी अंतिम चरण में, वायरल फेक टिकट पर जेएससीए ने किया सावधान




भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान में घाट की कटिंग कर उसे मैच के लिए तैयार किया जा रहा है। वहीं, टिकट बिक्री के लिए स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर काउंटर भी तैयार किए जा रहे हैं। टिकटों की बिक्री 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। कुल छह काउंटर बनाए गए हैं। इनमें चार आम दर्शकों के लिए और दो महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए होंगे। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट खरीद सकेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काउंटर के आसपास लोहे और बांस से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी होगी। इस बीच रांची टी-20 का एक फेक टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टिकट देखने में वास्तविक जैसा है और उस पर टिकट की कीमत भी अंकित है। जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वायरल टिकट जेएससीए को भी मिला है, जबकि मूल टिकट अभी उपलब्ध नहीं हुआ है। ऐसे में साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए दर्शकों से ऑनलाइन टिकट खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *