![]()
जींद के नरवाना में फायरिंग को 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। अभी पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पीड़ित के पुराने रिकार्ड को देखते हुए इस मामले को रुपए दोगुना करने के मामले से भी जोड़कर देखा जाने लगा है। हालांकि वारदात के पीछे की असली कहानी पीड़ित के बयान सामने आने और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। जानकारी के अनुसार, गांव बेलरखां निवासी अजय के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के केस दर्ज है। जिनमें से एक केस अग्रोहा थाना का भी बताया जा रहा है। जिसमें नोट दोगुने करने का झांसा देकर ठगी के आरोप लगाए गए हैं। शुक्रवार रात हुई फायरिंग को ऐसे ही मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा है। तैयारी के साथ आए थे आरोपी कार सवारों के बुलाने पर ही अजय अपने कुछ साथियों के साथ गए थे। जहां दोनों में बातचीत हुई। बातचीत के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे कार सवारों ने फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से अजय घायल हो गया। जिसका फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। SHO बोले- दर्ज है केस सदर थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक पीड़ित के बयान दर्ज नहीं हो जाते, तब तक इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। हां अजय के खिलाफ पहले से धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। फिलहाल फायरिंग के आरोपियों और कारणों का पता लगाना हमारी प्राथमिकता है। जिसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।
Source link
रुपए दोगुना करने से जोड़ा जा रहा जींद फायरिंग केस:जिसे गोली लगी- उस पर पहले से दर्ज है केस; पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
