Headlines

चंबा के सतरूडी नाले में अचानक आई बाढ़:बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग बाधित; पांगी जाने वाले दर्जनों वाहन फंसे




चंबा के चुराह उपमंडल में बुधवार सुबह भारी बारिश के बाद सतरूडी नाले में अचानक बाढ़ आ गई। बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर नाले का जलस्तर बढ़ने से पांगी की ओर जाने वाले दर्जनों वाहन फंस गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। फंसे वाहनों में किलाड़ से तीसा की ओर मटर लेकर आ रही एक पिकअप गाड़ी और कई टैक्सियां शामिल हैं। पानी का तेज बहाव होने के कारण वाहन चालक आगे बढ़ने का जोखिम नहीं ले पाए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह अचानक पहाड़ों से भारी मात्रा में पानी आने से नाला उफान पर आ गया। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग चंबा और पांगी घाटी को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यह मार्ग पांगी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आवाजाही का साधन है। गर्मियों और मानसून के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र का दौरा करते हैं, जिससे मार्ग बाधित होने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची। विभाग द्वारा नाले में आए मलबे को हटाने और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *