Headlines

बांसवाड़ा में आदिवासी कांग्रेस सड़कों पर उतरी, टायर जलाए:केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी, बोले- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे




मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर बांसवाड़ा शहर में आदिवासी कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के मोहन कॉलोनी चौराहे पर आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बोले- भावनात्मक आस्था का केंद्र है मानगढ़ धाम
​आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश निनामा ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज की ऐतिहासिक और भावनात्मक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मानगढ़ धाम को जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाए, जिससे इसके ऐतिहासिक महत्व को राष्ट्रीय पहचान मिल सके। ​केंद्रीय मंत्री के बयान पर जताई नाराजगी
​प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के उस बयान पर भी कड़ा विरोध जताया, जिसमें उन्होंने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने संबंधी कोई प्रस्ताव आने से इनकार किया था। कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजेंद्र राठौड़ और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी
​प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की। इस दौरान मनोहर खड़िया और जिला अध्यक्ष प्रकाश मेड़ा सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *