Headlines

मानसा में नाबालिग की चिट्‌टे के ओवरडोज से मौत:3 बहनों का इकलौता भाई था अमरीक सिंह ; माता-पिता का हो चुका निधन




मानसा जिले के सरदूलगढ़ में नाबालिग की कथित तौर पर चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। वह अपनी 3 बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने उसकी मौत की पुष्टि की है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पंजाब सरकार नशे के खिलाफ युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चला रही है, फिर भी राज्य में युवाओं की नशे की ओवरडोज से मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मृतक पहले से था नशे का आदी अमरीक सिंह की बहन सोनू कौर ने बताया कि उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अमरीक अपनी 3 बहनों का इकलौता भाई था और पिछले कुछ समय से नशे का आदि हो गया था। सोनू कौर के अनुसार, अमरीक बीते कल अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था, जिसके बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। परिवार ने मांग की है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय मिले। परिवार के बयानों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज सरदूलगढ़ पुलिस के जांच अधिकारी यादविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *