Headlines

50 लाख का फ्रॉड करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:साइबर ठगी की 17 वारदातों का खुलासा; आरोपियों से 25 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 लैपटॉप मिले




जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर सेल और महामंदिर थाना पुलिस की टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाली एक शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित 4 आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 25 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 लैपटॉप और फर्जी खातों से जुड़ी किट बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में 17 साइबर ठगी की वारदातों और 50 लाख रुपए से अधिक के फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। बता दें कि 11 अगस्त को साइबर सेल को बीजेएस इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सटीक सूचना मिली। इसके बाद महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह और साइबर सेल प्रभारी राकेश सिंह की अगुवाई में टीम ने शक्ति नगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साइबर ठगी गैंग के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य सरगना नागौर के कुचेरा हाल निवासी शक्ति नगर, महामंदिर जोधपुर का प्रवीण (26) पुत्र सहदेव सैन है। इसके साथ ही नागौर के मेड़ता सिटी निवासी रामस्वरूप (27) पुत्र गोविंदराम माली, जायल क्षेत्र के कजनाव निवासी गोपाल (27) पुत्र चेनाराम ब्राह्मण और डेगाना के पालियास निवासी लोकेश पूरी (20) पुत्र श्रवण पूरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के ठिकाने से कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण और संदिग्ध सामग्री बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से कुल 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, डेल कंपनी के 2 लैपटॉप और साइबर ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली 1 फर्जी बैंक खाता किट जब्त की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *