Headlines

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार:शराब भट्ठी के पास बीयर बोतल से हमला कर भागा था, अब भेजा गया जेल




बिलासपुर जिले के कोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में महीनों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पौंसरा स्थित शराब भट्ठी के पास बीयर की बोतल से जानलेवा हमला करने का आरोप है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कोनी टीआई जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि, यह घटना 29 अप्रैल की शाम 3 बजे पौंसरा गांव की शराब भट्ठी के पास एक चखना सेंटर में हुई थी। आरोपी अर्जुन ठाकुर और शिवा ठाकुर ने दीपक भार्गव के साथ गाली-गलौज करते हुए बीयर की बोतल और हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी, जिससे दीपक को गंभीर चोटें आई थीं। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस की तलाश के दौरान, आरोपी अर्जुन सिंह ठाकुर को 18 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार दूसरा आरोपी भी फरार वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी शिवा ठाकुर के आज ग्राम पौंसरा स्थित उसके निवास पर होने की सूचना मिली। इस पर कोनी पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी शिवा ठाकुर ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *