Headlines

खंडेलवाल बोले- राहुल गांधी को जनता नकार चुकी:वोट चोरी के आरोपों पर कहा- लगातार हार का रिकॉर्ड; उन्हें कोई न कोई मुद्दा चाहिए




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सतना प्रवास के दौरान राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को सही ठहराया। खंडेलवाल ने कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए है। खंडेलवाल ने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को नकार चुकी है। उनके पास लगातार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है। उन्हें कोई न कोई मुद्दा चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर SIR को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया। खंडेलवाल सतना दौरे पर सेवा संकल्प अभियान के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में जिला कोर समिति की बैठक ली। दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण किया। पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह के निधन पर उनके परिजनों से भी मुलाकात की। वे नमो सेवा एवं प्रबुद्ध जन व्यापारी सम्मेलन और सेवा सूत्र कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। खंडेलवाल ने कहा कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कराया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *