Headlines

बूंदी में अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार:न्यायिक हिरासत में भेजा, नमाना थाना पुलिस की कार्रवाई




बूंदी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नमाना थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी नवल किशोर शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गुंवार नदी के पास एक व्यक्ति धारदार छुर्रा लेकर घूम रहा है। सूचना पर हेड कांस्टेबल रामराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुंवार निवासी मुकेश ऐरवाल पुत्र उदालाल को अवैध चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला (प्रकरण संख्या 111/2026) दर्ज किया गया है। उसे बूंदी के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *