Headlines

कांवड़ लेकर निकला 14 वर्षीय शिवभक्त हाईवे पर मिला बेहोश:इंस्टाग्राम का एडीजी ने लिया संज्ञान, जानी पुलिस ने अस्पताल में तलाशकर परिवार से मिलाया




कांवड़ लेकर घर से निकला 14 वर्षीय शिवभक्त पंकज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बेटे की तलाश में परिवार दर-दर भटकता रहा। इसी बीच इंस्टाग्राम पर पंकज पुत्र सन्नी के लापता होने की सूचना फ्लैश हो गई। इस पोस्ट का एडीजी जोन भानु भास्कर ने संज्ञान लिया और जोन के सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को किशोर की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए। लगभग छह दिन बाद बुधवार रात जानी पुलिस ने किशोर को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की जानकारी एडीजी जोन भानु भास्कर को उनकी सेल द्वारा दी गई थी। एडीजी ने सभी जनपदों को निर्देशित किया। सभी जनपदों की पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई। इसके बाद मेरठ पुलिस ने कांवड़ रूट से जुड़े सभी थानों को अलर्ट कर अस्पतालों में भी किशोर की तलाश शुरू करा दी। किशोर को तलाशती पुलिस पहुंची अस्पताल
जानी पुलिस को सूचना मिली कि छह अगस्त से एक किशोर का सुभारती अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को पता चला कि उसे बुलंदशहर निवासी कांवड़िया सचिन अस्पताल में भर्ती कराकर गया था। सचिन ने बताया था कि किशोर नेशनल हाईवे-58 पर बेहोशी की हालत में मिला था। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी, इसलिए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों को पहचान के लिए अस्पताल बुलाया
सूचना मिलते ही जानी पुलिस ने लापता पंकज का फोटो लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचकर किशोर का मिलान कराया। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और उन्हें अस्पताल बुलाया। मां मीनाक्षी और पिता सन्नी अस्पताल पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती किशोर को देखा, उन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे पंकज के रूप में कर दी। माता-पिता बोले- शुक्रिया मेरठ पुलिस
बेटे को गंभीर हालत में देखकर माता-पिता फफक-फफककर रो पड़े। छह दिन से लापता बेटे के मिलने की खुशी भी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दी। परिजनों ने मेरठ पुलिस का आभार जताया। फिलहाल पंकज का सुभारती अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस उसके हाईवे तक पहुंचने और उसके साथ हुई घटना के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *