Headlines

खंडवा में युवती से पड़ोसी ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता का जबरदस्ती हाथ पकड़ा, कमरे में ले गया;मानसिक रूप से कमजोरी का उठाया फायदा




खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का पड़ोसी बताया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शादीशुदा है। उसने युवती की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र पिता हुकुमचंद पटेल (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।‌ गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। इशारा कर बुलाया, जबरदस्ती कमरे में ले गया पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले जितेंद्र ने उसे इशारा करके अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती खींचा। वह अपने खेत में बने कमरे में ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि, घटना के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी के कारण युवती डर गई। बाद में मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। मानसिक स्थिति का फायदा उठाने का आरोप चौकी प्रभारी अविनाश भोपले ने बताया कि, पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को घटना के करीब 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *