Headlines

पीलीभीत में लापता व्यक्ति का शव मिला:15 दिन से गायब था, जेब से सुसाइड नोट बरामद; पत्नी-भाई पर लगाए आरोप




पीलीभीत में न्यूरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह खेत के पास झाड़ियों से करीब 15 दिन से लापता वेद प्रकाश का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए पत्नी और भाई को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि वेद प्रकाश का परिवार से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान मारपीट की घटना भी हुई थी। इसके बाद वेद प्रकाश संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। खेतों की ओर गए ग्रामीणों को झाड़ियों में मिला शव गुरुवार सुबह बलदेवपुर के ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों में शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने शव की पहचान करीमगंज निवासी वेद प्रकाश के रूप में की। बताया गया कि वेद प्रकाश गांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी परिवार के साथ रुद्रपुर में मजदूरी करती हैं। जमीन विवाद के चलते परिवार में लंबे समय से तनाव की बात सामने आ रही है। सुसाइड नोट में पत्नी और भाई पर लगाए आरोप सूचना पर थाना अध्यक्ष दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में पत्नी और भाई पर आरोप लगाए गए हैं। हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच पुलिस जमीन विवाद के साथ हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि लिखित तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *