Headlines

ओरछा में कलेक्टर ने फहराया 50 फीट ऊंचा तिरंगा:स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान का हिस्सा




निवाड़ी जिले की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी ओरछा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व देशभक्ति का उत्साह देखा गया। ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत मुख्य चौराहे पर 50 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कलेक्टर जमुना भिड़े ने ध्वजारोहण किया। इस अभियान के तहत ओरछा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे कंचन घाट से देशभक्ति रैली निकाली गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। यह रैली मुख्य चौराहे पर समाप्त हुई, जहां ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। फहराए गए विशाल तिरंगे का आकार 30 बाय 20 फीट था। ध्वजारोहण के समय पूरा नगर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोषों से गूंज उठा। ये हुए शामिल इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया, भाजपा नेता पवन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल राजपूत, उपाध्यक्ष अनिल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों और नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण तब सामने आया जब विशाल तिरंगा ओरछा के प्राचीन किले की पृष्ठभूमि में लहराता हुआ दिखाई दिया। ऐतिहासिक विरासत और आसमान में लहराते राष्ट्रीय ध्वज के इस दृश्य ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। तिरंगा यात्रा की अन्य तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *