मोगा में विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख हड़पे:जर्मनी में परिजनों से मिलाने का दिया झांसा, एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस




मोगा जिले के धर्मकोट थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी भिंडर खुर्द, धर्मकोट, मोगा ने पुलिस को बताया कि पवनप्रीत कौर, सुमनप्रीत सिंह और जसमेल कौर सभी निवासी बहिबल कलां, जैतो, फरीदकोट ने उनके बेटे राजदीप सिंह को जर्मनी भेजने का भरोसा दिया था। जर्मनी भेजने का दिया झांसा आरोपियों ने राजदीप सिंह को जर्मनी भेजने और वहां उसके परिवार से मिलवाने का झांसा दिया। इसी भरोसे में शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह से विदेश भेजने के नाम पर करीब 11 लाख रुपए लिए गए। बाद में आरोपियों पर रकम लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा। इस शिकायत की जांच मोगा के कप्तान पुलिस द्वारा की गई। जांच के आधार पर, वरिष्ठ पुलिस कप्तान मोगा ने धर्मकोट थाना को आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपों से जुड़े तथ्यों और लेन-देन की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *